राजकोट । CRIME NEWS: फिल्मी अंदाज की बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजकोट क्राइम ब्रांच ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.36 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विवेक दवे को गिरफ्तार किया है; पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथी हरि गमारा के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के बेटे को पहले PSI और फिर DSP बनाने का झांसा दिया, PSI की नौकरी के लिए 50 लाख की डील तय हुई जिसमें 15 लाख पहले लिए गए और मेरिट लिस्ट में नाम न आने पर 14 लाख वापस किए गए, इसके बाद DSP बनाने के नाम पर 2.36 करोड़ की मांग की गई, जिसमें से 1.89 करोड़ रुपये वसूल लिए गए लेकिन न तो कोई नियुक्ति आदेश आया और न ही पूरी रकम लौटाई गई, केवल 88 लाख रुपये वापस किए गए; विवेक दवे की ठगी का तरीका बेहद शातिर था—वह असली आईपीएस की तरह खाकी वर्दी पहनकर सामाजिक कार्यक्रमों में जाता, खुद को बड़ा पुलिस अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता और इसी रुतबे के दम पर करोड़ों की ठगी को अंजाम देता रहा, मामला तब उजागर हुआ जब एक वीडियो सामने आया जिसमें शिकायतकर्ता आरोपी को पैसे देते नजर आ रहा है, इसी सबूत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया, जबकि फरार आरोपी हरि गमारा की तलाश जारी है और पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के और भी कई पीड़ित हो सकते हैं।

