दिल्ली पुलिस ने एक और फर्जी पुलिस अफसर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किया गया आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का अफसर बता रहा था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस भगोड़े घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है. वो खुद को पुलिस अफसर बताकर ठगी किया करता था.
दिल्ली पुलिस ने फर्जी पुलिस अफसर बताने वाले आरोपी विमल भट्ट उर्फ सोनू को पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी ID कार्ड दिखाकर लोगों से ठगी किया करता था. उस पर यह भी आरोप है कि उनसे अपनी गाड़ी पर POLICE का फर्जी स्टिकर ही नहीं बल्कि सायरन और लाउडहेलर लगाकर घूमता था.



