प्रधानमंत्री माेदी की अध्यक्षता में डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम दिन

NFA@0298
1 Min Read



रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में आयाेजित तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन का आज रविवार काे अंतिम दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।

बैठक के दूसरे दिन शनिवार काे प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की और भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। बैठक में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली विदेशी फंडिंग पर बात की गई, जिस पर सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए अपने इनपुट और प्लान साझा किए।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार की देर शाम काे अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन को ‘इस क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच’ बताया।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment