प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार गुरुवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री ज्यादा है।
दिनभर आकाश लगभग साफ बना रहा और बादलों की मौजूदगी महज 10 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति औसतन 1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह शुष्क बने रहने की संभावना है।




