
सहारनपुर : पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दे दिया गया. अब इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अपने पति की हत्या के मामले में वांछित चल रही पूजा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश और पूरे घटनाक्रम में पूजा की भूमिका सामने आने के बाद उसे नामजद किया गया था.
पुलिस ने 16 जनवरी 2026 को उसे महेशपुर चौराहे से गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया. यह पूरा मामला शिमलाना गांव का है. यहां 23 अगस्त 2025 को 32 वर्षीय युवक मंटू की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थ.
इस घटना के बाद मृतक के भाई संदीप की तहरीर पर थाना बड़गांव में मामला दर्ज किया गया था. शुरुआती जांच में सौरभ का नाम सामने आया था, जिसने मंटू पर जानलेवा हमला किया था.

