पॉलिटेक्निक के छात्र का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला

NFA@0298
1 Min Read



हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा हसनगढ निवासी छात्र का शव खेडी शिकोहपुर सिकरोढ़ा मार्ग पर एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक पॉलिटेक्निक का छात्र था। परिजनों ने छात्रा की हत्या की आशंका जताई है। बताया गया है कि छात्र आदेश कुमार पाल कल अपने घर से किसी कार्यवश शाम के समय निकला था। वापस न पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई।शनिवार की सुबह छात्र का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजन छात्र की हत्या की आशंका जाता रहे हैं।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment