IPL NEWS: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने IPL 2027 को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है। IPL 2026 में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले कमिंस ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए अगले सीजन से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने साफ कहा कि उनके लिए टेस्ट क्रिकेट और वनडे वर्ल्ड कप प्राथमिकता हैं, ऐसे में किसी न किसी टूर्नामेंट से ब्रेक लेना पड़ सकता है। कमिंस के इस बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या SRH उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन करेगी या फिर रिलीज करने का बड़ा फैसला लेगी। मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी के सामने कप्तानी को लेकर भी बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि इस सीजन शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी। अब सबकी नजर SRH मैनेजमेंट के अगले कदम पर टिकी है कि टीम अपने स्टार कप्तान पर भरोसा कायम रखती है या नई रणनीति के साथ आगे बढ़ती है।
