पेपर लीक, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका एनएसयूआई ने
18-Mar-2026 10:29 PM
रायपुर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र के लीक मामले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए जांच साइबर सेल को सौंप दी है। अब तक कार्रवाई न होने से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजधानी के अंबेडकर चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रभारी महामंत्री हेमंत पॉल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। यह चेतावनी दी कि न होने पर शिक्षा मंत्री का निवास घेरेंगे।


