पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, नव वर्ष की दीं शुभकामनाएं

NFA@0298
2 Min Read


FB_IMG_1767291347915

प्रयागराज/ कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले बारा विधानसभा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने आज राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। नव वर्ष 2026 के आगमन की पावन बेला पर हुई इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुलाकात के दौरान उदयभान करवरिया ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्रतीक चिन्ह व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नए साल की हार्दिक बधाई दी और उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास की सराहना की। सूत्रों के अनुसार, इस औपचारिक भेंट के दौरान पूर्व विधायक ने प्रयागराज क्षेत्र, विशेषकर बारा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। बारा क्षेत्र की प्रगति और आगामी परियोजनाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई। करवरिया ने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और सुशासन के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की। वही सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा होने के बाद प्रयागराज और बारा क्षेत्र के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनैतिक गलियारों में इस भेंट को उदयभान करवरिया की सक्रियता और क्षेत्र के प्रति उनकी कटिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। “माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विकास के प्रति उनकी ऊर्जा और संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”— उदयभान करवरिया, पूर्व विधायक

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment