पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने बजट में राजिम भक्तिन माता की कांस्य प्रतिमा हेतु 5 करोड़ स्वीकृति पर जताई प्रसन्नता

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में साहू समाज की आराध्या राजिम भक्तिन माता जी की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापना हेतु 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने पर पूर्व अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन दिनेश साहू ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
यह भव्य प्रतिमा छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम में स्थापित की जाएगी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
दिनेश साहू ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय साहू समाज की आस्था और सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता जी समाज के लिए श्रद्धा, त्याग और प्रेरणा का प्रतीक हैं। उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना से समाज की पहचान और गौरव में वृद्धि होगी।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में इस महत्वपूर्ण मांग को शामिल करना समाज के लिए सम्मान की बात है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिमा निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा, ताकि समाजजनों की वर्षों पुरानी भावना साकार हो सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment