रायपुर । पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने और बैरिकेड तोड़ने वाले दो गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है और 17.50 लाख का गांजा तस्करी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने आरोपियों की कार रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी थी। इस घटना में आरक्षक बाल-बाल बच गये।
जानिए घटना
आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है l
इसी दौरान 25 जनवरी को रायपुर ग्रामीण के थाना विधानसभा पुलिस को सूचना मिली कि चार पहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा की तस्करी करते हुए महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। इस सूचना के बाद तस्करों को पकड़ने महासमुंद पुलिस ने नाकाबंदी की थी, जिसे तोड़कर तस्कर फरार हो गए।




