पुलिस ने 8.370 ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read



शिमला। राजधानी शिमला के संजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 8.370 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला थाना संजौली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। यह एफआईआर विशेष सेल शिमला में तैनात एएसआई पुनीत द्वारा दर्ज करवाई गई।

मामले के अनुसार एएसआई पुनीत 5 जनवरी को अपनी टीम के साथ इंजन घर क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को शक के आधार पर तीन लोगों की तलाशी ली गई। इसमें उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटखाई निवासी 28 वर्षीय रितिक शर्मा पुत्र सही राम शर्मा, ठियोग निवासी 21 वर्षीय ध्रुव चौहान और सुन्नी निवासी 24 वर्षीय दिव्या शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए चिट्टा को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जांच के दौरान अगर अन्य लोग भी इसमें शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment