पुरुषों की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के

NFA@0298
4 Min Read


डेस्क। Men’s Health : पुरुष अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए कई तरह के कैप्सूल और सप्लीमेंट की मदद लेते हैं। कई बार तो इसमें हजारों रुपये खर्च होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी ऊर्जा और ताकत को बढ़ाने की कई चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं।

पुरुषों में ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के लिए घरेलू या देसी नुस्खे लंबे समय से उपयोग किए जाते रहे हैं। ये नुस्खे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित होते हैं। जो आमतौर पर हमारी रसोई में आसानी से मिल जाते हैं। यहां कुछ प्रभावी और आसान देसी नुस्खे हम आपको बताने जा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

अश्वगंधा

अश्वगंधा एक विदानिया कुल का पौधा है। दुनिसा भर में विदानिया की 10 और भारत में 2 प्रजातियां पाई जाती हैं।

– Advertisement –

Ad image

लाभ: अश्वगंधा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल शारीरिक ताकत बढ़ाने, तनाव कम करने और ऊर्जा में सुधार के लिए भी किया जाता है।
उपयोग: एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण और शहद मिलाकर रोज रात को पिएं।
शिलाजीत
शिलाजीत, हिमालय की चट्टानों में पाए जाने वाला गाढ़ा, चिपचिपा, काला या गहरा भूरा पदार्थ है, जो आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई तरह के मिनरल और ट्रेस एलिमेंट होते हैं।

लाभ: शिलाजीत ऊर्जा, सहनशक्ति और यौन शक्ति बढ़ाने के लिए अद्भुत है।
उपयोग: इसे गर्म दूध या पानी में मिलाकर रोज सुबह लें। इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें।
मखाना और बादाम
मखाना और बादाम का इस्तेमाल घर-घर होता है। ये आसानी से हर रसोई में मिल जाते हैं।

लाभ: मखाने और बादाम प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं, जो ताकत और ऊर्जा बढ़ाते हैं।
उपयोग: 5-6 मखाने और 4-5 बादाम रातभर भिगोकर सुबह खाएं।
अदरक और शहद
अदरक और शहद, ये दोनों भारतीय रसोई में प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है।

लाभ: अदरक और शहद का मिश्रण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और रक्तसंचार को बेहतर बनाता है।
उपयोग: अदरक का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह खाली पेट लें।
च्यवनप्राश
च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक औषधि है। जो आंवले और कई जड़ी-बूटियों से मिलकर बनाया जाता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी च्यवनप्राश मददगार माना जाता है।

लाभ: यह शरीर को पोषण देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
उपयोग: रोज सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश दूध के साथ लें।
आंवला और शहद
आंवला और शहद भी आसानी से रसोई में मिल जाता है। गांव में तो दोनों ही भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

लाभ: आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा और ताकत प्रदान करता है।
उपयोग: आंवले के रस में शहद मिलाकर रोज सुबह पिएं।
स्वस्थ जीवनशैली
स्वस्थ और ताकतवर शरीर के लिए स्वस्थ जीवनशैली का होना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए हमें खान-पान में हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा रोजाना योग, प्राणायाम और एक्सरसाइज भी करते रहें। इस सब के साथ ही पर्याप्त और गहरी नींद भी जरूरी है। इन नुस्खों का उपयोग नियमित रूप से करने से धीरे-धीरे ताकत और ऊर्जा में सुधार होगा। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हों, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।

 

 

CG NEWS : कलयुगी पिता ने की 5 साल के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment