पाहंदा(अ) में तीन दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। श्री हनुमान मंदिर प्रांगण, बाजार चौक पाहंदा में 02, 03 एवं 04 जनवरी 2026 को भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम में युगतुलसी श्रीरामकिंकर महाराज जी की उत्तराधिकारी परमपूज्य दीदी मां मंदाकिनी श्रीरामकिंकर जी के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा का भावपूर्ण रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। यह आयोजन निरंतर 57वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की सुदीर्घ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का परिचायक है।
आयोजकों के अनुसार श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, वहीं पूज्य दीदी मां का प्रवचन सायं 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक संपन्न होगा। कथा के दौरान भक्ति, संगीत एवं रामचरित मानस के प्रेरक प्रसंगों से श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करेंगे।

आयोजन समिति के संरक्षक नंदलाल साहू एवं गंगूराम साहू समिति के अध्यक्ष चेतन देवांगन, सचिव राजेंद्र साहू तथा कोषाध्यक्ष कुलेश्वर साहू के कुशल नेतृत्व में राजेश्वर साहू, दीपक यादव, राजू लाल साहू, चिंटू देवांगन, चेलाराम साहू, टिकेंद्र देवांगन, भेनू साहू , गजेन्द्र साहू, हेमंत साहू सहित पूरी टीम एवं श्री आदर्श मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी पाहंदा (अ.) ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ एवं पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment