पाटन में कोटपा एक्ट के तहत औचक निरीक्षण, 12 पान ठेला व होटलों पर कार्रवाई, ₹810 का चालान

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। दुर्ग कलेक्टर के आदेशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज दानी के निर्देश और डॉ. बी. कठौतिया (बीएमओ पाटन) के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं पाटन पुलिस के संयुक्त सहयोग से सोमवार को शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन एवं जनपद पंचायत परिसर के 100 मीटर के दायरे में सार्वजनिक स्थलों पर औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 12 पान ठेला व होटलों में प्रतिबंधित तम्बाकू युक्त गुटखा एवं सिगरेट की बिक्री पाए जाने पर कोटपा एक्ट के तहत कुल ₹810 का चालान काटा गया तथा संबंधितों को कड़ी चेतावनी दी गई।
इस कार्रवाई में बी.एल. वर्मा (खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी), जागेश्वरी साहू (खाद्य निरीक्षक), लेखराज हरिवंश (सहायक उप निरीक्षक), होमन साहू (आरक्षक), के.के. वर्मा (सुपरवाइजर) एवं जीवन यादव उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment