पाटन नगर पंचायत में शिकायत एवं सुझाव पेटी की व्यवस्था शुरू

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत पाटन कार्यालय में शिकायत एवं सुझाव पेटी की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। अब नगर के आम नागरिक अपनी किसी भी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव को लिखित रूप में पेटी में डाल सकते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि पेटी में प्राप्त सभी शिकायतों व सुझावों को वे स्वयं देखेंगे और उनके शीघ्र निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे नगर से जुड़ी मूलभूत समस्याएं, शिकायतें एवं अपने महत्वपूर्ण सुझाव इस पेटी के माध्यम से अवश्य साझा करें।
बताया गया कि शिकायत एवं सुझाव पेटी को सप्ताह में एक दिन खोला जाएगा, जिसके बाद संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति जितेंद्र निर्मलकर, सभापति देवेंद्र ठाकुर, सीएमओ हेमंत वर्मा, उप अभियंता प्रवीण साहू, बाबा वर्मा, चिरंजीव देवांगन सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment