[ad_1]

उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। कल गंदे नाले के पास जलकल विभाग की टीम ने दिनभर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया, लेकिन अगले ही दिन दूसरी जगह पाइपलाइन लीकेज सामने आ गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे लीकेज के कारण सड़कों की हालत बदतर होती जा रही है। बार-बार खुदाई और पानी के रिसाव से सड़कें धंस रही हैं और गड्ढों में तब्दील हो रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा, बल्कि अस्थायी मरम्मत से काम चलाया जा रहा है। ऐसे में लीकेज की समस्या बार-बार उभर रही है और सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से ठोस कार्यवाही की मांग की है।
[ad_2]
Source link