खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,
पाण्डुका/पांडुका सेक्टर के सभी ग्राम पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मितानिन को सम्मान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पाण्डुका के गायत्री मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रही,वा विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी सहित कंचन देवांगन जनपद सदस्य पांडुका, जनपद सदस्य दुलारी बाई , युवराज साहू, महेंद्र ध्रुव मौजूद रहे ,साथ ही पांडुका अंचल के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव वा कुछ उपसपंच वा पंच मितानिन दीदी और सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भारी संख्या में मौजूद रहे। और महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी छुरा सी एल साहू ,करारोपण अधिकारी राज साहू ,नूतन साहू सहित मीडिया के लोग भी मौजूद रहे कार्यक्रम के बीच में छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन भी मंच में आगमन हुआ ।वहां मौजूद सभी जनप्रतिनिधियो ने आत्मीय स्वागत किया।

तथा इस मंच का संचालन भी हमेशा की तरह सफल संचालन सचिव संघ छु रा के अध्यक्ष चेतन सोनकर ने बखूबी निभाई ।साथ ही दो कलाकारों ने अपने सुरीली आवाज से कार्यक्रम में मौजूद सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया पुराने गाने की थीम में सुरीली आवाज का छटा बिखेर दिए,और सचिव संतोष यादव ने अपने कविता से मितानिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित खचाखच भरे दर्शकों का मन मोह लिया अपने कविता के माध्यम से उसने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन दीदीयो की दुख दर्द को और उनके कार्यों के प्रति समर्पण को एक सूत्र में पिरोया ।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
पूर्व करारोपण अधिकारी नूतन साहू ने भी अपने हास्य व्यंग से सभी को गुदगुदाया,कार्यक्रम में मौजूद सभी मितानिन वा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को श्रीफल साड़ी देकर सम्मान किया गया और समाज में उसकी अतुलनीय भूमिका को बताया गया,विशेष योगदान में पाण्डुका अंचल के ग्राम पंचायत सचिवो का सराहनीय योगदान रहा।

