पाटन। केसरा में आयोजित भागवत महापुराण कथा वाचक विष्णु अरोड़ा ने कृष्ण के द्वारा बृंदावन में की गई महारास एवम विभिन्न राक्षसों की विनाश कर मथुरा गमन किया जहां धोबी, दर्जी आदि का उद्धार करते हुवे अहंकार रूपी कुबलिया पीड हाथी को मार कर कसाई रूपी कंसका वध किया कथा पर चर्चा करते हुवे कही,
उन्होंने आगे रूखमणी विवाह पर विस्तार से चर्चा करते हुवे कहा,जीवन में धन (लक्ष्मी) की प्राप्ति कैसे होती है और लक्ष्मी के माध्यम से नारायण से मिलना है तो संकल्प करो और शुद्ध मन से कर्म पथ पर बढ़ो तभी लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।
और सदमार्ग में चलेंगे तो नारायण का भी साथ मिलेगा उक्त विचार व्यक्त किए। आज सप्तम दिवस की कथा सुनने कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पाटन, रमन टिकरहिया,ईश्वर निषाद सरपंच केसरा,गंगादीन साहू,दिनेश साहू, कमलेश पटेल,सागर सिन्हा ,पवन निर्मल,राजाराम सिन्हा मदन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे,आज आयोजको के द्वारा रुकमणी विवाह में छत्तीसगढ़ के परंपरानुसार पचहर उपहार भेट की गई एवम श्रोताओं के लिए महाप्रसादी की बवस्था की गई थी ।
