कबीरधाम। कबीरधाम विधानसभा के सिवनीखुर्द में ग्रामीण स्तरीय पटेल समाज मां शाकंभरी और सावित्री बाई फुले जयंती का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअथिति जिला पंचायत सदस्य व सभापति राजकुमार मेरावी, अध्यक्षता समाज प्रमुख मानक अलकरे, विशिष्ट अतिथि मंडलअध्यक्ष रेंगाखार गजानंद यादव जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे,सरपंच प्रतिनिधि राकेश चंद्र श्रीवास्तव, मंत लाल मरकाम, विमला यशवंत पालके, वाय.एल. पालके, आई. एल. पालके, राधे पटेल, रूखमणी पटेल,दीपक टांडे,हरि राम पटेल,गेंद लाल पटेल, मोहपत पटेल (ग्राम पण्डा)वरिष्ठ गण उपस्थित थे।

सबसे पहले अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव जी ने पटेल समाज की कुल देवी माता शाकंभरी की महिमा और दैत्य की विनाश का वर्णन किया। साथ ही समाज के सदस्यों को पौष पूर्णिमा व मां शाकंभरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता एवं एक दूसरे से जुड़े रहने की बधाई और दी।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व सभापति राजकुमार मेरावी जी ने भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के 195 वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिला उत्थान और उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को याद किया । पटेल समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज शिक्षा, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को अनुकरणीय बताया। विशिष्ट अतिथि कपूरचंद ठाकरे पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पटेल समाज एक मेहनत कस समाज है, संगठित होकर यह समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह समाज प्रकृति के संरक्षक है, हरी सब्जी उत्पादन कर जनमानस को स्वस्थ रखता है। श्री मानक अलकारे समाज प्रमुख सिवनी खुर्द ने कहा कि महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और सामाजिक एकता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम को आनंददायक और आकर्षित बनाने के लिए बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें स्वागत गीत, सावित्रीबाई फुले की अमर कहानी और बारहमासी जैसे गीत थे।
श्री वाय.एल. पालके जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं कोषाध्यक्ष ने समाज में नवयुवक की कमी और बढ़ते हुए नशा पर चिंता व्यक्त किया साथ ही पटेल समाज के पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया और माता शाकंभरी से समाज सहित पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान भव्य आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपने सुमधुर आवाज में श्री तातू राम पालके जी द्वारा किया गया। इस बीच दर्शक दीर्घा में जीवनलाल तलवरे, सनकू पटेल, देवीलाल नेताम, कोमल मेंरावी, संतोष पेंद्रे, कन्हैयालाल धुर्वे, प्रेमवती दौलत कुसरे, श्रीमती जनित बलवंत पटेल,मंशा राम पटेल, सदा राम पटेल, मनोज पटेल, शिक्षक ललित कुमार निषाद,मनीष कुमार साहू,नरेंद्र सिंह राजपूत,कीर्ति पटेल, रामकली पटेल, कमलाबाई पटेल, बुधिया बाई पटेल, कुमकुम, पायल, मानसी चित्रेश्वरी, वैष्णवी, दिशा, लक्ष्मी, साक्षी, शीतल, भुनेश्वरी, कल्पना आदि उपस्थित थे।

