एक्ट्रेस और मॉडल Isha Sharma अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक वीडियो, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा में पहचान बनाने के बाद वह अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी यह नई शुरुआत उन्हें देशभर के बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचा सकती है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा से ताल्लुक रखने वाली Isha Sharma अपनी सफलता के साथ-साथ अपने डाउन-टू-अर्थ स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें खास पहचान तब मिली जब उन्होंने कई बड़े और प्रसिद्ध गायकों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया।
वह Lakhwinder Wadali, Sidhu Moose Wala, Kulwinder Billa, Gurnam Bhullar, Akhil और Shivjot Dhindsa जैसे मशहूर पंजाबी सिंगर्स के गानों में नजर आ चुकी हैं। इन म्यूजिक वीडियो के जरिए उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली है।




