काठमांडू। नेपाल सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी कार्यालयों के लिए सप्ताह में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। अब देश में शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय पेट्रोलियम आपूर्ति में आई असहज स्थिति को देखते हुए लिया गया है। नए नियम के तहत सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अब तक नेपाल में केवल शनिवार को ही साप्ताहिक अवकाश मिलता था, लेकिन इस फैसले के बाद कर्मचारियों को लगातार दो दिन का वीकेंड मिलेगा। हालांकि, मंत्रिपरिषद ने शैक्षिक संस्थानों को इस बदलाव से अलग रखते हुए उनके लिए अलग व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया है।
सरकार के इस फैसले को ऊर्जा खपत में कमी लाने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।




