नेतन्याहू ने कहा, अमेरिकी पायलट को बचाने में इस्राएल ने मदद की

NFA@0298
2 Min Read


नेतन्याहू ने कहा, अमेरिकी पायलट को बचाने में इस्राएल ने मदद की


06-Apr-2026 11:46 AM

इस्राएली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया है कि ईरान में मार गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के पायलट को सुरक्षित बचाने के मिशन में इस्राएल ने अमेरिका की महत्वपूर्ण सहायता की है. सोमवार तड़के एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को उनके साहसिक निर्णय और दुश्मन के इलाके से पायलट को निकालने के लिए पूरी तरह से सफल अमेरिकी मिशन पर बधाई दी.

नेतन्याहू ने इस बचाव अभियान को दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को प्रमाण के रूप में पेश किया. उन्होंने लिखा, “मुझे इस बात पर गहरा गर्व है कि युद्ध के मैदान में और उससे इतर हमारा सहयोग अभूतपूर्व है. मुझे खुशी है कि एक बहादुर अमेरिकी योद्धा की जान बचाने में इस्राएल अपना योगदान दे सका.”

गुमशुदा पायलट की तलाश के लिए ईरान और अमेरिका की होड़

हालांकि, नेतन्याहू ने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी कि इस्राएल ने किस प्रकार की सहायता प्रदान की लेकिन उनका बयान ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका और इस्राएल के बीच बढ़ते सैन्य समन्वय को दर्शाता है. पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी एयरमैन के लापता होने की खबरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थीं. ट्रंप प्रशासन ने अभी तक इस मिशन में इस्राएल की भूमिका पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.  (dw.com/hi)



Source link

Share This Article
Leave a Comment