नेटवर्किंग इनोवेशन और टीमवर्क से आत्मनिर्भर व्यापार को युवा कैट बिजनेस मीट में मिली दिशा

NFA@0298
3 Min Read


नेटवर्किंग इनोवेशन और टीमवर्क से आत्मनिर्भर व्यापार को युवा कैट बिजनेस मीट में मिली दिशा


14-Nov-2025 2:57 PM

रायपुर, 14 नवंबर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की युवा विंग युवा कैट ने बताया कि बिजनेस मीट राजधानी में उत्साह, नवाचार और प्रेरणा के माहौल में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। यह आयोजन युवाओं के लिए व्यापारिक अवसर, नेटवर्किंग और विकास का ऐसा मंच साबित हुआ जिसने वोकल फॉर लोकल की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

युवा कैट ने बताया किकार्यक्रम के मुख्य अतिथि अष्टविनायक रियलिटीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष लोहाना ने युवाओं को टीमवर्क, नेतृत्व और विजऩ की शक्ति समझाते हुए कहा आज का दौर नेटवर्किंग का है। जो व्यक्ति या व्यवसाय सही लोगों से जुडक़र, सही सहयोग बनाकर आगे बढ़ता है, वही सफलता की ऊँचाइयों को छूता है। नेटवर्किंग केवल संपर्क नहीं, बल्कि अवसरों का सेतु है। अष्टविनायक रियलिटीज आज रायपुर की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जहाँ 1000 से अधिक पेशेवरों की समर्पित टीम कार्यरत है। टीमवर्क, मैनेजमेंट, स्केलिंग अप और निरंतर नवाचार के महत्व पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया।

 

प्रदेश प्रभारी अवनीत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल ने बताया कि युवा कैट का यह मासिक बिजनेस मीट युवा व्यापारियों, स्टार्टअप संस्थापकों और प्रोफेशनल्स के बीच सहयोग और सीख का माहौल बनाने के लिए आयोजित किया जाता है। युवा कैट सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो युवाओं को जोडऩे, सहयोग करने और साथ मिलकर आगे बढऩे की दिशा में काम कर रहा है। बैठक में बड़ी संख्या में युवा व्यापारी, उद्योगपति, स्टार्टअप फाउंडर्स और प्रोफेशनल्स शामिल हुए। इस बिजनेस मीट का प्रमुख उद्देश्य था युवाओं को एक साझा मंच पर लाना जहाँ वे एक-दूसरे से की भावना के साथ जुड़ सकें, अनुभव साझा कर सकें और मिलकर आगे बढ़ सकें।

युवा कैट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग सेशन, ओपन माइक इंटरैक्शन, और बिजऩेस एक्सचेंज जैसे सत्रों ने प्रतिभागियों को एक-दूसरे से जुडऩे, नए विचारों को समझने और दीर्घकालिक साझेदारियाँ बनाने का अवसर दिया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment