भारत के गोल्डन ब्वॉय और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा तथा टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी का रिसेप्शन 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल में आयोजित किया जाएगा। यह भव्य रिसेप्शन करनाल स्थित द एडन जन्नत हॉल में होगा, जहां दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परिवार ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। खेल जगत और समाज से जुड़े कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के इस रिसेप्शन को लेकर प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।



