निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट में गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल

NFA@0298
1 Min Read



गुरुग्राम। यहां सेक्टर 56 में सोमवार देर शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की दीवार गिरने से तीन मजदूर दब गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस दमकल विभाग बचाव दल की टीम में मौके पर पहुंची दोनों को बाहर निकल गया उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने एक मरीज मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 56 पुलिस थाना के अंतर्गत एक बिल्डिंग की बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा था। सोमवार देर शाम बेसमेंट की दीवार गिर गई। इस दौरान तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस, दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची।

मलबे से तीन मजदूरों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकला गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों में से एक को मृत घोषित किया गया। तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले है। मृतक की पहचान बादल के रूप में हुई है। इस हादसे में गोबिंद और रोशन घायल हुए है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment