रायपुर/धरसीवां। CG NEWS : नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने की। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) संबद्ध किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, चौकी सिलयारी थाना धरसीवां में दर्ज अपराध की जांच में घोर लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) कार्यालय संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। वहीं, मामले की प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बता दें कि ग्रैंड न्यूज़ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे की कार्यशैली को लेकर भी सवाल किए थे। जिसपर अब रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने एक्शन लेते हुए निलंबन आदेश जारी किया। है


