नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 15 लोगों की मौत

NFA@0298
1 Min Read


नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 15 लोगों की मौत


01-Mar-2026 11:28 AM

नागपुर, 1 मार्च। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार सुबह कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ।

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में सुबह सात बजे से सवा सात बजे के बीच हुई।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे। (भाषा)



Source link

Share This Article
Leave a Comment