बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में नशे की हालत में युवक और युवती के सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार तालापारा निवासी युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते सड़क पर ही विवाद में बदल गई। इस दौरान युवती ने सरेआम युवक को थप्पड़ मार दिया। विवाद यहीं नहीं थमा, कुछ देर बाद युवती ने कार के सामने कूदकर आत्महत्या करने का नाटक भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
युवक लगातार युवती को समझाने और शांत करने की कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों के बीच विवाद और बढ़ता चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




