नरेन्द्र वर्मा को प्रबंधन में पीएच.डी. की उपाधि

NFA@0298
1 Min Read


रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के उप कुलसचिव डॉ. नरेन्द्र वर्मा ने प्रबंधन (मैनेजमेंट) विषय में पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की है। डॉ. वर्मा ने “ए स्टडी ऑन इन्वेस्टमेंट पैटर्न्स ऑफ इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स इन छत्तीसगढ़” विषय पर अपना शोध कार्य भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में डॉ. नम्रता गैन के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

शोध उपाधि प्राप्ति पर डॉ. वर्मा को उनकी पत्नी डॉ. ममता सिरमौर वर्मा, परिजनों तथा शुभचिंतकों का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके इस उपलब्धि पर शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment