नड्डा के खिलाफ विकास तिवारी की शिकायत खारिज

NFA@0298
1 Min Read


नड्डा के खिलाफ विकास तिवारी की शिकायत खारिज


02-Jan-2026 10:22 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

रायपुर, 2 जनवरी।
झीरम घाटी प्रकरण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ अपराध दर्ज करने की कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी की शिकायत को जांजगीर-चांपा पुलिस ने खारिज कर दिया है।

पुलिस ने कहा कि झीरम घाटी नक्सल घटना की केन्द्रीय एजेंसी द्वारा जांच की गई। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। 

इस आधार पर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी की शिकायत को खारिज कर दिया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment