[ad_1]

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह। नगर पंचायत घघसरा मे प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत 20 लाभार्थियों को चेयरमैन प्रभाकर दुबे व अधिशाषी अधिकारी अमित नायक ने प्रमाण पत्र दिया जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए।
प्रमाण पत्र देने के दौरान चेयरमैन ने कहा की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सपना है कि सभी गरीब का अपना छत हो कोई गरीब बिना घर का न रहे। इसी कड़ी के तहत नगर पंचायत मे रहने वाले सभी गरीबो को आवास दिया जा रहा है आगे भी चयनित लाभार्थियों का आवास आयेगा कोई भी आवास के बिना नही रहेगा।
प्रमाण पत्र लेने वाले मे कुसलावती, आरती, राजाराम, सुमन सिंह, शोभा देवी, चांदमती ,सहित कई लाभार्थी रहे।जिस दौरान सभासद विनोद कुमार,विजय प्रताप सिंह,सुरेन्द्र बर्मा,राकेश , अवधेश यादव,संतोष पाण्डेय,सुंदरम त्रिपाठी सहित आदि लोग रहे।
[ad_2]
Source link