दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साहब’ आज यानी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभास के फैंस का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर उनकी अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
ताजा मामला उस वक्त सामने आया जब फिल्म के ट्रेलर से प्रेरित होकर कुछ फैंस थिएटर के भीतर नकली मगरमच्छ लेकर पहुंच गए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद अन्य दर्शक हैरान रह गए।
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में एक दमदार सीन है, जिसमें प्रभास का किरदार लड़ाई के दौरान मगरमच्छ को फेंकता नजर आता है। इसी सीन को री-क्रिएट करते हुए फैंस ने सिनेमा हॉल के अंदर नकली मगरमच्छ को सिर पर उठाकर दौड़ लगाई। इस अनोखे उत्साह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




