दो गुटों में खूनी संघर्ष, झगडे में युवक की तेजधार हथियार से हत्या

NFA@0298
2 Min Read



रोहतक। रोहतक के पाडा मोहल्ला में मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में जमकर हुए खूनी संघर्ष में ईट-पत्थर भी चले। झगडे में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलने भारी पुलिस बल व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर को पाडा मोहल्ला में मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में जमकर झगडा हो गई।

मामला इतना बढ़ गया कि आपस में दोनो गुटों की और से ईट पत्थर तक बरसाए गए। तभी मामले में बीच बचाव करने आए पाडा मोहल्ला निवासी सावन पुत्र सुभाष को युवकों ने चाकू घोंप दिया, जिससे सावन वहीं लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से भाग गए।

घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल सावन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सावन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवकों में आपस में मामूली कहासुनी हो गई और मामले ने तूल पकड लिया। मृतक सावन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाडा मोहल्ला में घटना से बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment