कांकेर (छत्तीसगढ़): कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दो इनामी नक्सलियों—हिड़मे और शंकर—ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
इस आत्मसमर्पण की पुष्टि निखिल राखेचा ने की है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों नक्सलियों ने एके-47 जैसे घातक हथियारों के साथ सरेंडर किया।
पुलिस ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और बताया कि दोनों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा। यह आत्मसमर्पण सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद खत्म करने की समयसीमा के दिन ही हुआ, जिसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।




