दुर्ग संभाग स्तरीय सम्मेलन व स्व. ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की बैठक संपन्न

NFA@0298
3 Min Read


पाटन। दुर्ग संभाग स्तरीय स्व. ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह की तैयारियों के संबंध में परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार 15 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे साहू भवन में आयोजित की गई।
बैठक में संभाग स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के मनोनीत सदस्यों का शपथग्रहण, सभी स्थानीय इकाई अध्यक्षों का सम्मान एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के नवीन भवन का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए दुर्ग में आयोजित संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।
वहीं तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गायत्री साहू ने प्रत्येक स्थानीय इकाई से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुखदेव साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

बैठक में नंदलाल साहू (जिला अध्यक्ष ), अश्वनी साहू (जिला संयुक्त सचिव), लालेश्वर साहू(तहसील अध्यक्ष), श्रीमति गायत्री साहू(परि अध्यक्ष झीट ),(द्वय उपाध्यक्ष)सुखदेव साहू,माधुकांता साहू ,(द्वय संगठन सचिव)ओमप्रकाश साहू , हेमलता साहू , टीका राम (सचिव),राजू साहू(युवा संयोजक),खेमलाल साहू (नि.महासचिव तह.) , हरिशंकर साहू (पू.अध्यक्ष )मोहनलाल साहू(संरक्षक) , उमेश साहू (सलाहकार), राधेलाल साहू(कोषाध्यक्ष) , रामाधार साहू (तहसील प्रतिनिधि), पीलाराम साहू (संयोजक),भरत साहू(प्रचार सचिव) मिडिया प्रभारी भुपेश साहू,चैन साहू, गोपाल साहू , यशवंत साहू ,पंकज साहू,शिवकुमार साहू,सुखचंद साहु, लालराम साहू ,कोमलचंद साहू ,तीरथ राम साहू , डा.गोकुल साहू , ओमप्रकाश साहू प्रह्लाद साहू, ओमेश्वर साहु ,महेंद्र साहू ,देवनाथ साहू , ताम्रध्वज साहु , रमेश कुमार साहू, योगीराज साहू , तीरथ राम साहू ,डा. अनुज साहू , ध्रुव प्रसाद साहू ,संतराम साहू , गिरधर साहू ,नरेंद्र कुमार साहू , टिकेश कुमार साहू , राजू लाल साहू , फुलेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू,नीता साहू,सुनीता साहू , निर्मला साहू , नीतू साहू ,योगेश्वरी साहू ,लक्ष्मी साहू बासन साहू पद्मनी साहू,पुष्पा साहू , तुकेश्वरी साहू,हेमा साहू ,मालती साहू(पार्षद) , हेमा साहू , योगिता साहू, भेमलता साहू, सुनीता साहू के साथ परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट एवम सभी स्थानीय साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य गणों की उपस्थिति रही ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment