बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। हाल ही में दीपिका ने एक क्रिएटिव अंदाज़ में पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी “दुआ” प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है और उसका रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है। इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका और Ranveer Singh अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
दीपिका की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। कई यूज़र्स इसे “बेबी नंबर 2” की अनाउंसमेंट मान रहे हैं और दुआ के “बड़ी बहन” बनने की बातें कर रहे हैं।
इस संभावित खुशखबरी पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। Parineeti Chopra ने “बधाई हो” लिखकर प्रतिक्रिया दी, वहीं Kiara Advani ने हार्ट और इविल आई इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा Sugandha Mishra, Sanket Bhosale, Rakul Preet Singh और Adaa Khan समेत कई सेलेब्रिटीज ने भी बधाइयां दी हैं।
हालांकि, दीपिका और रणवीर की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस खुशखबरी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।




