गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसका असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से दिल्ली एयरस्पेस में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसके चलते एयर इंडिया ने दिल्ली से संचालित कुछ विमान सेवाओं को अस्थायी रूप से रद कर दिया है।
एयर इंडिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार 23 जनवरी से 26 जनवरी तक दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर की सुबह संचालित होने वाली एक नियमित उड़ान रद रहेगी। इस फैसले का सीधा असर रायपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ा है, खासकर उन लोगों पर जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखे थे।



