दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आगामी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 5 दिनों को ‘ड्राई डे’ घोषित किया है। इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
आबकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक भावनाओं के सम्मान और राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। ड्राई डे के दौरान दिल्ली की सभी शराब की दुकानें, बार और वेंडर्स पूरी तरह बंद रहेंगे।



