दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में रविवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
येलो अलर्ट जारी, शाम को हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर और शाम के समय दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान शहर में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे उमस और हल्की गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।



