दिल्ली से बागडोगरा जा रही एक यात्री विमान में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए विमान को एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। लखनऊ पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी।
एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया। जांच के दौरान मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी गई। विमान और उसके सामान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।



