
सहजनवा – भीटी रावत निवासी रेनू पांडे पुत्र भगवंत पांडे जिनकी शादी 23 फरवरी 2025 को अवनीश तिवारी पुत्र सब्बू तिवारी निवासी हनुमंतपुरम विष्णु बिहार कालोनी थाना मणियाव लखनऊ के साथ हुई थी। शादी में उपहार के रूप में दो लाख नकद गहने और अन्य सामान दिया गया था। विदाई के बाद जब ससुराल पहुंची तो ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुराल के लोगों ने मरना पीटना शुरू कर दिए। 14 जुलाई 2025 को मायके के लोग लेकर घर चले आए। ससुराल के लोग पूरे गहने और कपड़े ले लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति आकाश तिवारी,ससुर सब्बू तिवारी,जेठ रामलखन,जेठानी अनुपम तिवारी,जेठ श्रीराम तिवारी,जेठानी छाया तिवारी,ननद गुड़िया तिवारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

