उसालपुर स्मार्ट रोड पर सुबह के समय एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर रवि सिंह को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि सिंह उछलकर सड़क से दूर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और इसके फुटेज के आधार पर पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल रवि सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।




