पाटन। आत्मनिर्भर भारत संकल्प पदयात्रा एवं घर घर संपर्क अभियान के अंतर्गत दरबार मोख़ली मंडल के ग्राम तरीघाट में कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 दिसंबर दिन शुक्रवार को शाम 3 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को आर्थिक,सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल,प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ,दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ,महामंत्रीद्वय दिलीप साहू, विनोद अरोरा , उपाध्यक्ष श्रीमति हर्षा चंद्राकर, कार्यक्रम प्रभारी गिरेश साहू एवं श्रीमति गायत्री वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम छत्तीसगढ़ महतारी चौक तरीघाट में शाम 3 बजे से शुरू होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश , जिला,मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण,सरपंचगण,पंचगण, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्षगण,शक्ति केंद्र प्रभारीगण,संयोजकगण, सहसंयोजकगण,बूथ अध्यक्षगण सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में अपना उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम की जानकारी मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू एवं महामंत्रीद्वय डॉ.सुरेश साहू एवं भागवत सिंहा ने प्रदान की है।

