सलमान खान की तरह ही उनका परिवार भी सुर्खियों में छाया रहता है। पूरा खान खानदान हर तीज- त्योहार पर साथ नजर आता है, तो अब जल्ह ही उनके घर में शहनाई बजने वाली हैं। दरअसल, भाईजान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री के बेटे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने जैसे ही इंस्टाग्राम पर शेयर की, तो हर कोई होने वाली दुल्हन के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गया। दबंग खानदान में होने जा रही इस नई बहुरानी का नाम टीना रिजवानी है, जिन्हें सलमान के भांजे काफी समय से डेट कर रहे थे। वैसे तो टीना लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अब प्रपोजल की फोटोज सामने आते ही वायरल हो गई। जहां उनकी सिंपलिसिटी पर दिल आ गया। तो चलिए उनके प्रपोपल पर नजर डालने के साथ ही उनके बारे में जानते हैं।



