थाना पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई: 33 पौवा अवैध शोले मसाला शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया

NFA@0298
1 Min Read


दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एक और अवैध शराब विक्रेता को पकड़ा है।

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने पुरैना डेम नर्सरी के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान दशरथ पारधी पिता विजय पारधी, उम्र 50 वर्ष, निवासी पारधी पारा गनियारी के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 33 पौवा शोले मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 5940 एमएल, कीमत लगभग 3300 रुपए बरामद किए। आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री कर धन अर्जित कर रहा था।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 494/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शराब जप्त की गई। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment