थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में 28 पेटी शराब के अवैध परिवहन प्रकरण में तीन और सेल्समैन गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read


दुर्ग। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आज तीन और सेल्समैन को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

दिनांक 29 नवंबर 2025 को पत्थर खदान, नंदिनी खुंदिनी के पास टाटा सफारी (CG 04 HD 7843) वाहन में 28 पेटी देसी मदिरा का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों —

  1. नरेश कुर्रे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर
  2. लवकेश उर्फ बबलू, उम्र 30 वर्ष, निवासी गिरहोला
  3. आर्यन कुमार लहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर
  4. प्रभू बारले, उम्र 24 वर्ष, निवासी अहिवारा
    को गिरफ्तार किया था।

साथ ही मदिरा दुकान से जुड़े

  1. हितेश सय्यान, मैनेजर, उम्र 38 वर्ष, निवासी समता कॉलोनी, चरोदा
  2. विचित्रदास मानिकपुरी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम परपोडी, जिला बेमेतरा
    को भी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान तीन और सेल्समैन की संलिप्तता सामने आई, जिनमें—

  1. नारायण जोगी, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड 10 ग्राम बागडूमर
  2. अमरजीत महतो, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड 21, नेहरू चौक, चरोदा
  3. नितेश साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पेंड्री गोबरा, थाना धमधा
    शामिल हैं।

पुलिस ने आज 1 दिसंबर 2025 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब परिवहन व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment