दुर्ग। जीविका स्व सहायता समूह बोरसी एवं हमर हटरी परिवार बोरसी के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को तुलसी पैलेस धनोरा(दुर्ग)में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष माननीय ललित चंद्राकर करेंगे।
विशेष अतिथियों के रूप में रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री,सरस्वती बंजारे अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, अलका बाघमार महापौर, नगर पालिक निगम दुर्ग, रजनी बघेल समाजसेवीका, पद्मश्री डॉ. उषा बारले, डॉ. रुखमणी चतुर्वेदी मिनीमाता सम्मानित एवं रुलेश्वरी बंजारे सरपंच धनोरा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अलावा अतिथि के रूप में सुरेंद्र कौशिक जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, नन्दलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, शीतल कोठारी अध्यक्ष, सतनामी समाज दुर्ग, प्रदीप चंद्राकर अध्यक्ष, कुर्मी समाज दुर्ग एवं बोधन राम यादव अध्यक्ष, यादव समाज दुर्ग सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जीविका स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ललेश्वरी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब एवं युवा शक्ति संगठन के सहयोग से प्रातः 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को हेलमेट एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अतिथियों का आगमन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे महिला-पुरुषों एवं मीडियाकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया जाएगा एवं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।


