तीन साल की नाबालिग से परचून दुकानदार ने की दरिंदगी

NFA@0298
2 Min Read


_1720796118

लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र में तीन साल की मासूम से परचून की दुकान चलाने वाले युवक ने रेप किया। मासूम घर के बाहर बैठी थी। तभी बहाने से घर के अंदर लेकर गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। मासूम पिता आवाज सुनकर भागकर पहुंची। इसके बाद घटना की जानकारी हुई।

गाजीपुर थानाक्षेत्र लवकुश नगर के रहने वाले पीड़ित के पिता ने बताया वो हलवाई का काम करते हैं, पत्नी घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। दोनों अपने काम से निकले हुए थे। घर पर तीन साल की बेटी थी। जो घर के बाहर ठंड की वजह से आग से हाथ तांप रही थी। तभी घर के सामने दुकान चलाने वाला रिशु (19) पुत्र रंजीत बच्ची को अपने घर लेकर चला गया।

तभी पिता घर पहुंचे और बेटी को आवाज लगाई। पिता की आवाज सुनकर मासूम रोते हुए पहुंची। पिता को बताया कि रिशू ने मारा है। इस पर उसके परिजनों से शिकायत करने की बात कहकर बच्ची को समझा दिया गया।

कुछ देर बाद मां लौटी तो बच्ची ने दर्द होने की बात बताई। मां के जानकारी करने पर गलत हरकत करने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना और आरोपी को घर में रोककर रखा। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में एसीपी गाजीपुर का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment