[ad_1]
तीजन बाई की हालत फिलहाल स्थिर, एम्स में इलाज जारी
04-Jun-2026 10:38 PM
रायपुर, ,4 जून। पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई को 27 मई को गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में एम्स रायपुर के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनका उपचार मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट में चल रहा है।
जनरल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, पल्मोनरी मेडिसिन एवं नेफ्रोलॉजी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक बहु-विषयक टीम उनकी चिकित्सा एवं देखभाल कर रही है। स्थापित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक जांच एवं सहायक उपचार प्रदान किया जा रहा है।
वर्तमान में मरीज की हीमोडायनामिक स्थिति स्थिर प्रतीत हो रही है, तथापि उनकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रही है।
[ad_2]
Source link